दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और मिशन जय भीम के संयोजक राजेन्द्र पाल गौतम भीम आर्मी प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से मिलने पहुंचे। चंद्रशेखर आजाद पर 28 जून को हमला हुआ था, जिसमें चंद्रशेखर आजाद घायल हो गए थे और फिलहाल सहारनपुर के अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि इस हमले में चंद्रशेखर बाल-बाल बचे और गोली बस उन्हें छूकर निकल गई। यह भी कहा जा रहा है कि गोली के छर्रे उनके पेट में लग गए, जिससे उनके पेट में जख्म बन गया है। चंद्रशेखर पर देवबंद में उस वक्त हमला हुआ था, जब वो दिल्ली से सहारनपुर लौट रहे थे।
मुलाकात के दौरान राजेन्द्र पाल गौतम ने चंद्रशेखर आजाद से उनका हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पूर्व मंत्री ने भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस के अधिकारियों से बात की। चंद्रशेखर आजाद से मिलने के बाद राजेन्द्र पाल गौतम ने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
राज कुमार साल 2020 से मीडिया में सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं।