नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों पर 5 जनवरी को मतदान हो चुका है। चुनाव के बाद जो एग्जिट पोल हुए हैं; उसमें भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है। दिल्ली चुनाव के अनुमानित नतीजों को लेकर हुए ग्यारह प्रमुख एक्जिट पोल में से 9 पर भाजपा को बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो 1993 के बाद भाजपा सत्ता में लौटेगी। एग्जिट पोल में भाजपा को 35 से 50 सीटें मिलती बताई जा रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को 20 से 30 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। कांग्रेस की स्थिति बेहद खराब है और हर एक्जिट पोल में उसको जीरो से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर बुधवार शाम 5 बजे तक 58 फीसदी वोटिंग की खबर है। आखिरी आंकड़े आने बाकी हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत है। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 62.55 फीसदी मतदान हुआ था। फिलहाल एग्जिट पोल सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और उसके समर्थकों में खुशी की लहर है।