Monday, February 24, 2025
HomeTop Newsकिसानों का भारत बंदः 25 राज्यों में 10 हजार जगहों पर रहा...

किसानों का भारत बंदः 25 राज्यों में 10 हजार जगहों पर रहा बंद

भारत में किसानों का आंदोलन चरम पर है। कृषि बिल को लेकर 8 दिसंबर को किसानों ने बंद बुलाया था। इस बीच देश के 25 राज्यों में 10 हज़ार जगहों पर बंद की खबर है। पंजाब, हरियाणा और तेलंगाना में पूर्ण बंद होने की खबर है तो कर्नाटक में 100 तालुका में पूर्ण बंद की सूचना है। जबकि भारत के तमाम अन्य हिस्सों में भी बंद का असर दिखा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में रेल रोकी गई।

खास बात यह रही कि जो सड़क पर नहीं उतरे थे, वो भी किसानों का समर्थन कर रहे थे। जहां तक किसानों की बात है तो वो अपनी मांगों पर अडिग हैं। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कानून वापस ले और  MSP की गारंटी दे। बंद की खास बात यह भी रही कि कनाडा के शहर ब्रैम्पटन में पंजाबी समुदाय के लोगों की ओर से दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में एक रैली निकाली गई। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किसानों को मिलने के लिए बुलाया।

 

 

लोकप्रिय

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content