नई दिल्ली। भारत के श्रेष्ठ संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सोशल साइंस विभाग में प्रोफेसर, डॉ. विवेक कुमार ने देश का नाम विश्व पटल पर रौशन कर दिया है। समाज विज्ञानियों और वैज्ञानिकों की AD वर्ल्ड रैंकिंग द्वारा वर्तमान वर्ष 2025 की वर्ल्ड रैंकिंग में प्रोफेसर विवेक कुमार को जेएनयू में नंबर वन समाज विज्ञानी माना गया है। जबकि इस रैंकिंग में प्रोफेसर विवेक भारत में 11वें और एशिया में 134वें स्थान पर हैं। उनकी इस उपलब्धि को लेकर देश के तमाम विश्वविद्यालयों में मौजूद उनके विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।
दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले प्रोफेसर विवेक कुमार की इस उपलब्धि पर दलित समाज के भीतर भी काफी गर्व और खुशी की लहर है। प्रो. विवेक कुमार एक विश्व विख्यात प्रोफेसर हैं और अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय सहित जर्मनी, कनाडा, श्रीलंका के विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर रह चुके हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ के लालबाग निवासी प्रोफेसर कुमार जेएनयू में सोशल साइंस विभाग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
रिज़र्वेशन वाले भी देश का नाम विश्व में रौशन कर सकते है। मेरी यह उपलब्धि, यह प्रमाणित करती है की रिज़र्वेशन वालों के पास भी देश का नाम रौशन करने हेतु मेरिट होती है। pic.twitter.com/cpH3CRdpIi
— Prof. VIVEK KUMAR ( A World ranking Sociologist ) (@VivekkumarProf) March 19, 2025
प्रो. कुमार की एक विशेषता यह भी है कि उन्होंने जिस जेएनयू से सोशल साइंस विभाग में पढ़ाई की, उसके प्रोफेसर और विभाग के अध्यक्ष भी बने। अपनी इस उपलब्धि पर उनका कहना है कि मेरी यह उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि रिज़र्वेशन वालों के पास भी देश का नाम रौशन करने हेतु मेरिट होती है।

सिद्धार्थ गौतम दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र हैं। पत्रकारिता और लेखन में रुचि रखने वाले सिद्धार्थ स्वतंत्र लेखन करते हैं। दिल्ली में विश्वविद्यायल स्तर के कई लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता रहे हैं।