झारखंड की सलीमा टेटे को भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम आगामी 12 अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्टूम में शुरू होने वाले एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप खेलेगी। इस संबंध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सलीमा टेटे को बधाई देते हुए कहा है कि पूरे झारखंड को उनके उपर नाज है।
बताते चलें कि करीब बीस साल की सलीमा टेटे झारखंड के सिमडेगा जिले की रहनेवाली हैं। उनके माता-पिता अब भी खेतों में काम करते हैं। हालांकि उनके पास थोड़ी बहुत अपनी खेती भी है। सलीमा के पिता भी हॉकी के खिलाड़ी थे।
सलीमा को इंडियन टीम में पहली बार 2017 में शामिल किया गया था। उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच बेलारूस के खिलाफ था। झारखंड की इस बेटी ने 2018 में हुए यूथ ओलंपिक गेल्म में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तनी में भारतीय टीम रजत पदक जीतने में कामयाब रही थी। इसके अलावा उनका चयन 2021 में टोक्यो ओलंपिक के लिए भी हुआ था।
बहरहाल, भारतीय हॉकी फेडरेशन ने जूनियर महिला हॉकी टीम की सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक– गोलकीपर : बिचु देवी खाखिम, खुश्बू, डिफेंडर : मारिना लालरामनयाकी, प्रीति, प्रियंका, इशिका चौधरी, अक्षता अबसो, मिडफीडल्डर : सलीमा टेटे (कप्तान), शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, रीत, अजमीना कुजूर, बलजीत कुजूर, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, फारवर्ड : लालरिदिकी, जीवन किशोरी टोप्पो, मुमताज खान, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिता व संगीता कुमारी,अतिरिक्त खिलाड़ी : मधुरी किडो, नीलम, मंजू चौरसिया, रूतुता ददासी पिसल आदि टीम में शामिल हैं।
दलित दस्तक (Dalit Dastak) एक मासिक पत्रिका, YouTube चैनल, वेबसाइट, न्यूज ऐप और प्रकाशन संस्थान (Das Publication) है। दलित दस्तक साल 2012 से लगातार संचार के तमाम माध्यमों के जरिए हाशिये पर खड़े लोगों की आवाज उठा रहा है। इसके संपादक और प्रकाशक अशोक दास (Editor & Publisher Ashok Das) हैं, जो अमरीका के हार्वर्ड युनिवर्सिटी में वक्ता के तौर पर शामिल हो चुके हैं। दलित दस्तक पत्रिका इस लिंक से सब्सक्राइब कर सकते हैं। Bahujanbooks.com नाम की इस संस्था की अपनी वेबसाइट भी है, जहां से बहुजन साहित्य को ऑनलाइन बुकिंग कर घर मंगवाया जा सकता है। दलित-बहुजन समाज की खबरों के लिए दलित दस्तक को ट्विटर पर फॉलो करिए फेसबुक पेज को लाइक करिए। आपके पास भी समाज की कोई खबर है तो हमें ईमेल (dalitdastak@gmail.com) करिए।