Monday, February 3, 2025
HomeTop Newsबहुजन समाज के लाल ने किया कमाल, दुनिया में बढ़ाया भारत का...

बहुजन समाज के लाल ने किया कमाल, दुनिया में बढ़ाया भारत का मान।

भारत के लिए और हर भारतीय के लिए एक बड़ी खबर लंदन से आई है। जहां बहुजन समाज के लाल दिव्यांग तैराक सतेन्द्र सिंह लोहिया ने एक कीर्तीमान रच दिया है। सतेन्द्र सिंह ने 36 किलोमीटर लंबे नार्थ चैनल को पार कर लिया है। अंबेडकरी समाज से ताल्लुक रखने वाले सतेन्द्र सिंह लोहिया ने यह कारनामा 14 घंटे 39 मिनट में 20  सितंबर को पूरा किया। सतेन्द्र सिंह ने खुद ट्विट कर यह जानकारी दी है। इसके बाद खेल जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक से बड़े-बड़े दिग्गज सतेन्द्र सिंह को बधाई दे रहे हैं। आप सतेन्द्र के हौसले का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उन्होंने जिस नार्थ चैनल को पार किया है, उसका पानी बेहद ठंडा होता है और उसका तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होता है।

सतेन्द्र सिंह 31 अगस्त को भारत से लंदन स्थित बेलफास्ट आयरलैंड के लिए निकले थे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने 4 सितंबर से अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद सतेन्द्र भाई ने यूके के समय के मुताबिक सुबह 6.30 बजे और भारतीय समय के हिसाब से सुबह 11 बजे 12 डिग्री ठंडे नार्थ चैनल में उतरे थे। इसके बाद उन्होंने इस कीर्तीमान को स्थापित किया।

सतेन्द्र की इस सफलता से उनके गृह राज्य मध्यप्रदेश में भी खुशी की लहर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर खेल मंत्री तक ने उनको बधाई दी है। सतेन्द्र मध्य प्रदेश के सबसे सम्मानित खेल पुरस्कार विक्रम अवार्ड से भी सम्मानितहो चुके हैं। उन्हें दिव्यांग श्रेणी में 2019 का नेशनल अवार्ड मिल चुका है। तब खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतेन्द्र लोहिया को बुलाकर उनकी हौंसला अफजाई की थी।

दलित दस्तक ने भी दिसंबर 2019 में सतेन्द्र सिंह लोहिया को अपनी मैगजीन के कवर पेज पर जगह देकर उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया था। सतेन्द्र भाई इस बेजोर सफलता के लिए दलित दस्तक और पूरे अंबेडकरी समाज की ओर से भी आपको बहुत बहुत बधाई।

लोकप्रिय

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Skip to content